लेखक
अवनीश कुमार अहिरवार
अवनीश अहिरवार भोपाल, मध्य प्रदेश के एक उभरते हुए भारतीय लेखक हैं। उन्होंने सरकारी मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय (MVM), भोपाल से सैन्य विज्ञान में स्नातकोत्तर (M.Sc.) की डिग्री प्राप्त की है। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री कार्यालय, वल्लभ भवन, भोपाल में कार्यरत हैं।
अवनीश अहिरवार ने 'फ्लाइट 143: खौफनाक पल' नामक प्रेरणादायक हिंदी उपन्यास लिखा है, जो 4 जुलाई 2024 को प्रकाशित हुआ। यह पुस्तक एक युवा पायलट की साहसिक यात्रा, संघर्ष और सफलता की सच्ची भावना को दर्शाती है। पाठकों ने इस पुस्तक को काफी सराहा है।
उनके साहित्यिक योगदान के लिए उन्हें 'साहित्य स्पर्श पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन लेखकों को दिया जाता है जिन्होंने हिंदी साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।
इसके अलावा अवनीश अहिरवार ने 'समुद्री लुटेरों की दुनिया: इतिहास, साहस और रहस्य', 'स्पोकन इंग्लिश', और 'इंग्लिश ग्रामर शॉर्टकट ट्रिक्स' जैसी अन्य उपयोगी पुस्तकें भी लिखी हैं।
पूरा नाम: अवनीश कुमार अहिरवार
राष्ट्रीयता: भारतीय
पुस्तक: फ्लाइट 143 खौफनाक पल
पिता: डॉ. मानसिंह अहिरवार
माता: गीता अहिरवार
भाई-बहन: सुनीता अहिरवार (बहन), मनीष अहिरवार (भाई), अरविन्द अहिरवार (भाई)
चाचा: पर्वत सिंह अहिरवार
चाची: सुन्दर अहिरवार
दादा: पन्ना लाल अहिरवार
दादी: जमनी अहिरवार

